छत्तीसगढ़

लॉकडाउन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती मरीजों के लिए भी खाने की व्यवस्था

सोनु केदार अम्बिकापुर – देश भर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सभी का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है जिसकी वजह से लॉक डाउन लगाया गया है लॉकडाउन की अवधि में लोगों को जरूरत के सामान भेजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ऐसे में संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती मरीजों के साथ आने वाले उनके परिजनों की क्या स्थिति है इसका जायजा लेने आज हम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे थे जहां लॉकडाउन में मरीजों के साथ अस्पताल पहुचे उनके परिजनों को किस प्रकार की परेशानीया हो रही है।

मरीजो के साथ परिजनों के लिए खाने पीने की क्या व्यवस्था हो रही है,इस बात की जानकारी लेने जैसे ही हम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुचे तो पता चला कि अस्पताल प्रबंधन के द्वारा मरीजो के साथ साथ उनके परिजनों के लिए भी खाने की व्यवस्था अस्पताल में ही कि जा रही है,जिससे उन्हें इस लॉकडाउन में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतें न हो।

मरीज के परिजनों ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्था काफी दुरुस्त है जांच समय पर डॉक्टर द्वारा जांच व दवाई मिल रही है अस्पताल में किसी प्रकार की कोई परेशानी मरीज व उनके परिजनों को नहीं हो रही है,साथ ही मरीजो के साथ आने वाले उनके परिजनों को भी खाने की व्यवस्था अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button