
सोनुकेदार अम्बिकापुर – ना बिस्तर ना दवाई कालाबाजारी भ्रष्टाचार हर तरफ छाई भूपेश टीएस शर्म ना आई,, जैसे लिखे हुए नारों के तख्ती लिए भाजपा ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ अपने-अपने घरों से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया,,, दरअसल छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के आंकड़े में बढ़ोतरी होती जा रही है जिसको लेकर प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है,, लगातार बढ़ते हुए आंकड़ों के साथ हॉस्पिटलों में अव्यवस्था ऑक्सीजन की कमी जैसे मामले सामने आते रहे हैं।

भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कोरोना से लड़ाई लड़ने में पूरी तरह से फेल नजर आ रही हैं वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने बताया कि भाजपा लगातार सरकार को जगाने का काम करती रही है लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू हो गया है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के लापरवाही के कारण प्रदेश में कालाबाजारी हॉस्पिटलों में बिस्तर की कमी ऑक्सीजन की कमी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि आज छत्तीसगढ़ में जो स्थिति बनी है वह मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के लापरवाही के कारण बनी है।




