inh24छत्तीसगढ़

कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा पर सीएम बघेल पीएम मोदी संग अहम बैठक में हो रहे सम्मिलित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरोना नियंत्रण की व्यवस्था और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्रियों की ऑनलाइन बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल भी शामिल हैं।

वहीं मुख्यमंत्री निवास से स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला बैठक में मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button