
यूं तो रायपुर पुलिस कोरोना काल में सड़कों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करती नजर आती है पर अंदरूनी कॉलोनियों में शराब गांजा और गुंडा तत्वों का लगातार जमावड़ा दिखता है जिसकी बानगी कल हम आपको दिखा चुके है पर दीनदयाल थाने की पुलिस के कानों में शायद बात नही पहुंची है।

मोहल्ले वाले ने एक दो बार शिकायत तो की है पर एक आम आदमी कब तक इन गुंडों से अपनी बहन बेटी को बचाये रखेगा यह बड़ा सवाल रायपुर एसपी के सामने है जिहां हम बात कर रहें है गणपति नगर में मौजूद साहू किराना स्टोर की।
ये तस्वीर राजधानी रायपुर की है जहां बेखौफ गांजा और शराब बैठकर पिया जाता है। इलाके में वैसे तो सभी राज्य के लोग मौजूद हैं पर महाराष्ट्र से अधिकतर लोग यहां पर आए हुए हैं। ना यहां कोरोनावायरस संक्रमण टेस्ट किया जा रहा है और ना ही किसी तरह की कोई पुलिस प्रशासन की गश्त नजर आती है। मोहल्ले वालों के मुताबिक मौजूद किराना दुकान सुबह 7:00 से लेकर रात को 11:00 बजे तक संचालित होती है, जहां दोगुने दामों सामान में बेचा जाता है पर इससे सरकार को क्या और पुलिस प्रशासन को क्या बस खानापूर्ति करनी है।

लबता दें कि यहां बड़ी संख्या में गुंडा तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है। कल ही हमने खबर चलाई थी उसके बावजूद ना ही रायपुर पुलिस ने मामले में कोई संज्ञान लिया गया, न हीं दीनदयाल थाना इस मामले में कोई कार्यवाही करता नजर आया। जब कोई बड़ी वारदात होगी या।किसी की हत्या या चाकूबाजी होगी तो रायपुर पुलिस जागेगी। आपको बता दें कि ऐसी कई घटनाएं छत्तीसगढ़ में हो चुकी है। इससे पहले मुंगेली में एक परिवार ने घर के समीप शराब पीने से मना किया गया था तो नशेड़ियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
हैरत है कि राजधानी रायपुर में यह हाल है जहां आलाधिकारियों की पूरी फौज है तो प्रदेश का हाल क्या होगा। एक तरफ डीजीपी डीएम अवस्थी राज्य में अपराधियों को धर पकड़ने की बात करते हैं और उसके साथ ही उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी वायरल किया है जिसमें कोई भी आदमी शिकायत कर सकता है पर लगातार शिकायतों के बावजूद इस इलाके में अपराधियों का हौसला बुलंद है। मामले में देखना होगा कि एसपी और दीनदयाल थाना थाना इंचार्ज और आला अधिकारी क्या करते हैं।




