छत्तीसगढ़

रायपुर के गोलबाजार इलाके में लगी भीषण आग, गोडाउन में आग लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी

रायपुर के गोलबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नयापारा स्थित सपना ट्रेडर्स के गोडाउन में आग लगने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। गोलबाजार थाना प्रभारी के.के.बाजपाई ने बताया कि होटल वेंकटेश के सामने स्थित सपना ट्रेडर्स के गोडाउन में आग लग गयी है। आप को बता दे कि मौके पर पहुँची दमकल टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। बता दे कि भूतल पर लगी आग बेकाबू होकर प्रथम,द्वितीय सहित तीसरे माले तक पहुँच गयी है। फिलहाल पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच आग लगने के कारणों का पता लगा रही है.

READ ALSO – रायपुर में आज इन वार्डो में पानी की सप्लाई नहीं होगी

Related Articles

Back to top button