छत्तीसगढ़

अंबिकापुर – एसबीआई ATM में अज्ञात के द्वारा तोड़फोड़, शहर के कई एटीएम में गार्ड की नियुक्ति नहीं

सोनू केदार अंबिकापुर – शहर में लगे लम्बे लॉक डाउन की वजह से चोरों के हौसले और बुलंद हो चुके हैं इसके साथ ही बैंक प्रबंधकों के द्वारा एटीएम में गार्ड नियुक्त नहीं करने से फिर शहर के एक एटीएम में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। एक बार फिर कोतवाली क्षेत्र के एसबीआई के एटीएम में अज्ञात के द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है जिसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

कोतवाली प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में बीती रात अज्ञात के द्वारा तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है मगर अज्ञात चोर के द्वारा रकम चोरी करने में असफल रहा है मामले की शिकायत थाने में करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी पुलिस कर रही है।

आपको बता दें कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही की वजह से शहर के कई एटीएम में गार्ड की नियुक्ति नहीं की गई है जिसकी वजह से असामाजिक तत्व के द्वारा एटीएम में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया जा रहा है एटीएम में तोड़फोड़ की घटना कई बार सामने आ चुकी है बावजूद इसके बैंक प्रबंधक शहर के कई एटीएम में गार्ड नियुक्त नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से एटीएम में तोड़-फोड़ की घटना सामने आ रही है।

Related Articles

Back to top button