
सोनू केदार अंबिकापुर – अंबिकापुर शहर के हृदय स्थल गांधी स्टेडियम ग्राउंड के बगल में स्थित नेकी की दीवार में आज शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से नेकी की दीवार में रखे कपड़े और अन्य सामग्री जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
आप को बता दे इस नेकी की दीवार में पहले भी आग जनी की घटना हो चुकी है फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाशी की जा रही है।




