रविवार को किए गए लॉकडाउन का जबरदस्त असर, कम मिले नए संक्रमित

छत्तीसगढ़ में रविवार की रात तक 12 हजार 345 नए कोरोना संक्रमित मिले। ताजा रिपोर्ट में पिछले 24 घंटों में एक साथ 170 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। एक साथ मौत का ये आंकड़ा पहली बार सामने आया है। अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 28 हजार 19 हो चुकी है। आप को बता दे कि राज्य में 42 हजार 652 सैंपल जांचे गए। पूरे प्रदेश में अब तक 5908 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल से अब तक राज्य में 5 लाख 44 हजार 840 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। रविवार को 14 हजार 75 लोग ठीक हुए।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – दवा बाजार में टोसीलीजुमेब इंजेक्शन की किल्लत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- यह कम्यूनिटी स्प्रेड है : इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बढ़ते केस पर मीडिया से कहा, हम कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिये संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश करते हैं। अभी देखने में आ रहा है कि कोरोना की चपेट में आ रहे व्यक्ति को यह पता ही नहीं चल रहा है कि उसको बीमारी कहां से लगी। यह निश्चित रूप से कम्यूनिटी स्प्रेड की स्थिति है। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। सिंहदेव ने कहा, संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से अधिक होने पर कम्यूनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ जाता है। हमारे यहां संक्रमण दर औसतन 30 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। कुछ जिलों में यह 50 प्रतिशत तक है।
READ ALSO – कोविड की सबसे विश्वसनीय RTPCR जांच सरगुजा में ठप्प, 5000 सैम्पल पहले से जांच के लिए रुके
ऐसे में अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हर रोज 15 हजार नए मरीज, 100 से अधिक मौतें : छत्तीसगढ़ में हर रोज औसतन 50 हजार जांच हो रही है। वहीं 15 हजार नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। वहीं 100 से अधिक मरीजों की मौत हो रही है। 17 अप्रैल को प्रदेश में 16083 नये संक्रमित मिले। 138 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई। एक दिन पहले 16 अप्रैल को नए मरीजों की संख्या 14912 थी और 138 मरीजों की मौत हुई। उससे पहले 15 अप्रैल को 15256 नए मरीज मिले। वहीं 105 मरीजों की जान गई। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 128019 है। रोज 8 हजार से 9 हजार लोग ठीक हो रहे हैं। राज्य सरकार का अनुमान है कि अप्रैल महीने के अंत तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या डेढ़ से 2 लाख के बीच होगी।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – लालपुर फल मंडी की भीड़ देख …पुलिस ने की बड़ी कर्रवाई
प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इनमें से 20 प्रतिशत लोग यानी 40 हजार लोग अस्पताल ले आने की स्थिति में होंगे। Also Read – रेमडेसिविर के बाद टोसी इंजेक्शन की भी किल्लत सेंट्रल जेल में कैदी की मौत छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कारागार केंद्रीय जेल रायपुर के एक 32 वर्षीय विचाराधीन बंदी की कोरोना से मौत की खबर आई है। रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कारागार केंद्रीय जेल रायपुर के एक 32 वर्षीय विचाराधीन बंदी की कोरोना से मौत की खबर आई है। इस बंदी को उपचार के लिए 3 दिन पहले अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी मिली है कि अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए गए बंदियों में से 32 साल के विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है।
READ ALSO – सुकमा में नक्सलियों ने की दो युवकों की हत्या, शव को गांव के पास फेंका
छत्तीसगढ़ के तमाम जेलों में क्षमता से अधिक बंदी निरूद्ध किए गए हैं। यह समस्या पिछले कई सालों से बनी हुई। लेकिन यह समस्या अब जानलेवा तब साबित होने वाली है जब कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहद जरूरी है। छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जेलों में क्षमता से अधिक संख्या में बंदी निरुद्ध किए गए हैं। ऐसी स्थिति में जेल के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का कैसा पालन किया जा रहा होगा, यह सोचने का विषय है। रायपुर केंद्रीय जेल के अधीक्षक डॉ केके गुप्ता ने इन मौतों की पुष्टि की है।



