
सोनु केदार अम्बिकापुर – भाजपा नेता को अपने दोस्त का बर्थडे मनाकर कर सोशल मीडिया में फोटो अपलोड करना महंगा पड़ गया। दरअसल भाजपा नेता को यह महंगा इसलिए पड़ गया क्योंकि सरगुजा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बता दें कि सरगुजा जिले में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है और इस लॉकडाउन अवधि में प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रहा है और यही कारण है कि लोग अपने घरों में रहकर कोरोना की चेन को तोड़ने में प्रशासन और सरकार की मदद भरपूर कर रहे हैं।

ऐसे में भाजपा नेता ने बीते दिन दोस्त का बर्थडे मनाया और फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया सोशल मीडिया में इस प्रकार से बर्थडे मना कर फोटो अपलोड करने के कारण कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस विभाग ने महामारी एक्ट के तहत भाजपा नेता के खिलाफ अपराध दर्ज की है।



