शिल्पा शिंदे इस फिल्म में रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी…

बिग बॉस सीजन 11 की विनर शिल्पा शिंदे पिछले कुछ समय से टीवी पर नजर नहीं आई हैं. शिल्पा शिंदे टीवी कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के कुछ एपिसोड में नजर आई थीं लेकिन बाद में इस शो से भी अलग हो गई. इसके बाद उन्होने पुरुषपुर वेब सीरीज में भी काम किया. शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस सीजन 11 के दौरान भी शिदें ने काफी सुर्खियां बटोरी थी और विवादों में रही थीं. अब खबरें आ रही हैं कि शिल्पा शिंदे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं और अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी.
READ ALSO – सपना चौधरी का देसी लुक वायरल, डांस VIDEO देख झूम उठे फैंस
वह बॉलीवुड फिल्म बूंदी रायता में नजर आएंगी. मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में उनके साथ बंगाली फिल्म एक्ट्रेस दर्शना बानिक भी होंगी. इनके अलावा फिल्म में हिमांश कोहली, नीरज सूद, सोनाली सहगल, अलका अमीन और राजेश शर्मा भी होंगे. फिल्म के डायरेक्शन का जिम्मा कमल चंद्रा संभाल रहे हैं.आप को बता दे कि हिमांश कोहली की बड़ी बहन की भूमिका निभाएंगी बूंदी रायता में शिल्पा शिंदे एक्टर हिमांश कोहली की बड़ी बहन का रोल करेंगी.
READ ALSO – नेहा शर्मा एक बार फिर शेयर की BOLD फोटो, फैंस के उड़े होश
इस फिल्म के बारे में शिल्पा शिंदे का कहना है कि यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है. फिल्म में बहुत सारे किरदारों के साथ कहानी आगे बढ़ती है. शिल्पा फिल्म में हिमांश कोहली की बड़ी बहन की भूमिका में उन्हें सपोर्ट करती नजर आएंगी. फिल्म में रवि किशन के साथ करेंगी रोमांस शिल्पा शिंदे के अनुसार, फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित है. फिल्म में उनका किरदार काफी सादगी भरा है और वह रवि किशन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग देहरादून में भी की गई है.




