छत्तीसगढ़

सरगुजा – कोरोना की रफ्तार काफी तेज, वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद, 70 प्रतिशत पूर्ण

सोनुकेदार अम्बिकापुर – प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए सरगुजा में 10 दिन का लॉकडाउन भी लगा हुआ है तो उधर कोरोना के चैन को तोड़ने के साथ-साथ प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर भी काफी गंभीर है 11 लाख 56 हजार 656 आबादी वाले सरगुजा जिले में 45 साल से ऊपर वालो को 100% वैक्सीनेशन हो सके इसको लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद नजर आ रहा है और सभी कोविड सेंटरों पर  अपनी पैनी नजर  प्रशासन ने  बनाई हुई है।

कोरोना की चैन को तोड़ने के साथ-साथ वैक्सीनेशन हंड्रेड परसेंट हो सके इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है और यही कारण है कि प्रशासनिक अमला प्रत्येक कोविड टीकाकरण केंद्र में नजर बनाई हुई है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ साथ मितानीयों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश में लगी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि वैक्सीनेशन की कमी के कारण टीकाकरण काफी धीमी हो गया था लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद लक्ष्य की ओर स्वास्थ्य विभाग बढ़ रहा है हालांकि सरगुजा जिले में अब तक 45 साल के ऊपर के लोगों का 70 परसेंट वैक्सीनेशन हो चुका है और जल्द ही हंड्रेड परसेंट पूरा कर लेने की स्वास्थ्य विभाग बात कह रही हैं।

वही सरगुजा कलेक्टर ने बताया कि शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की स्थिति काफी अच्छी है जिसकी तारीफ सेंट्रल से आई हुई टीम ने भी की थी हालांकि सरगुजा प्रशासन का प्रयास है कि समय रहते हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन हो सके और लॉकडाउन में कोरोना के चैन को भी तोड़ने में सफलता मिले।

बहरहाल प्रशासन और सरकार अपनी ओर से कोरोना के चेन को तोड़ने के साथ-साथ वैक्सीनेशन को लेकर काफी गंभीर हैं और जन जागरण करके लोगों को जागरूक करने का भी काम तेजी से कर रही है ऐसे में आम लोगों को भी प्रशासन के साथ खड़े होकर जिले में हंड्रेड परसेंट वैक्सीनेशन हो सके इस और जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button