छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – पुलिसकर्मी की कोरोना से हुई मौत, गॉड ऑफ ऑनर के साथ दी अंतिम विदाई

राजधानी में कोरोना से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। कोरोना अब एक काल बनकर लोगों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है जिससे अब तो पुलिसकर्मी भी अछूता नहीं रहा है।आप को बता दे कि लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले भी कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं. मंगलवार को एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई है.
READ ALSO – मुख्यमंत्री ने दैनिक वेतनभोगियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की अपील की
अब तक 3 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को ट्रैफिक थाना में पदस्थ हवलदार उदय राम ध्रुव कोरोना संक्रमित मिले थे. पॉजिटिव मिलने के बाद एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बीती रात मौत हो गई. हवलदार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई.




