छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – एक और कांग्रेस नेता की कोरोना से हुई मौत

भिलाई कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की कोरोना से मौत की खबर मिल रही है. बता दे कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंगा सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. मंगा सिंह ट्रांसपोर्टर थे. वे परिवहन संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे. वही प्रथम निगम चुनाव में मंगा सिंह सेक्टर 6 से पार्षद चुने गए थे. मंगा सिंह के निधन पर विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी, दुर्ग विधायक अरुण बोरा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

READ ALSO – अम्बिकापुर – एल्युमिनियम प्लांट को लेकर चिरंगा सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोगों ने दी सहमति

Related Articles

Back to top button