छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक और हाइवा की आमने सामने भिड़ंत में मां बेटे की मौके पर मौत, घंटो फंसा रहा शव हाइवा में

सरगुज़ा के लखनपुर थाना इलाक़े में भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम कोसगा के पास बाइक और हाइवा में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार माँ और बेटे की मौक़े पर मौत हो गयी। इस भयानक हादसे में माँ और बेटे का शव हाइवा के नीचे फंस गया था। जिसे मौक़े पर पहुंची लखनपुर पुलिस टीम ने काफ़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चांदो निवासी बबलू प्रजापति अपनी माँ मुन्नी के साथ TVS बाइक में सवार होकर अपने गांव चांदो की तरफ़ जा रहे थे।

READ ALSO – खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की समीक्षा की

इसी दौरान ग्राम कोसगा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। दुर्घटना में माँ-बेटे का शव घंटो तक हाइवा के नीचे फंसा रहा। इधर स्थानीय लोगों द्वारा लखनपुर पुलिस को तत्काल दुर्घटना की सूचना दी गयी। सूचना पर लखनपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हाइवा के नीचे फंसे माँ-बेटे के शव को बाहर निकाला।

READ ALSO – मंत्री अमरजीत भगत ने दिखाई संवेदनशीलता, अपने प्रिय की मृत्यु का दुःख झेल रहे परिजनों की मदद की

पुलिस अधिकारी ने बताया हाइवा यदु कंपनी की है। जो बेलगदी पुल के पास से पानी लेकर लखनपुर की ओर आ रही थी। वहीं माँ-बेटे लखनपुर से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कोसगा के समीप हादसा हो गया। घटना की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button