मनोरंजन

शादी के 10 साल पूरे होने पर पति डेनियल ने सनी पर बरसाए हीरे, दिया बेशकीमती तोहफा

एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव सनी अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं. आप को बता दे की सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. इस कास मौके पर उन्हें पति से बेहद खूबसूरत और महंगा तोहफा मिला है. इस खास तोहफे की झलक सनी ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है.सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने शादी की 10वीं सालगिरह पर अपनी पत्नी को एक बेहद खूबसूरत हीरों का हार दिया है.

READ ALSO – तमन्ना भाटिया ने किया अपना समर लुक फ्लॉन्ट, वीडियो में बेहद खूबसूरत नजर आई

सनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डायमंड नेकलेस पहने नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने एक बेहद प्यारा नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘हमारी सालगिरह पर मुझे हीरों का तोहफा देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत – बहुत शुक्रिया. सच में ये एक सपना! शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताना! कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक साथ जिंदगी बिताने का वो वादा और बातचीत हमें साथ में जीवन में यहां तक ले आएगी,

READ ALSO – एक्ट्रेस सारा ने अपने GYM ड्रेस में किया ऐसा डांस, वीडियो हुआ वायरल

जहां हम आज हैं! लव यू.’ मिली जानकारी के अनुसार डेनियल ने ईटाइम्स से बात की थी और सनी लियोन के साथ अपनी जिंदगी के सफर में बताया था. उन्होंने कहा कि कहा था कि इस पागल दुनिया में और खास तौर पर मनोरंजन की दुनिया में, मैं आभारी महसूस करता हूं कि मेरी पत्नी सनी लियोन हैं. मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं कि वह मेरी साथी है. वह हमारे तीन बच्चों के लिए एक अद्भुत मां है. हमें एक साथ 13 साल हो गए हैं. हमने तीन साल तक डेट किया और अब एक दशक से शादी के बाद एक दूसरे के साथ का आनंद ले रहे हैं.

Image Credit Instagram

देखे यह वीडियो – https://www.instagram.com/p/CNcz995jcUu/

Related Articles

Back to top button