छत्तीसगढ़

सबसे बड़ी खबर – लॉकडाउन में सब्जी दुकानें खुली रहेंगी 12 बजे तक, जानें ताजा आदेश

कबीरधाम – छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालात के मद्देनजर राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद सहित कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसी बीच कबीरधाम जिले से खबर आ रही है कि तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में दुकानें सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ही खुली रहेंगी। साथ ही सब्जी की दुकानें 12 बजे तक खुली रहेंगी। वहीं, दूसरे जिलों से आने वालों को ही नहीं बल्कि गांवों से आने वाले लोगों को कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। रिपोर्ट दिखाने के बाद ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button