मनोरंजन

करण कुंद्रा को चंद महीनों में भूलीं अनुषा दांडेकर, बॉयफ्रेंड जेसन शाह ने रिश्ते पर लगाई मुहर

कुछ महीने पहले ही अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा के ब्रेकअप की खबर सामने आई थी। इस खबर को सुनकर इस कपल के फैंस का दिल टूट गया था और हर कोई मन्नत मांग रहा था कि काश फिर से ये एक हो जाए। खैर अब दोनों की राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गई है और दोनों ही कलाकार अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए है। वीजे अनुषा दांडेकर की जिदंगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दे दी है। बता दे कि अनुषा दांडेकर इन दिनों टीवी एक्टर जेसन शाह को डेट कर रही हैं और इस बात पर खुद एक्ट्रेस और वीजे ने पक्की मुहर लगा दी है।

READ ALSO – Indian Idol 12 – पवनदीप हुए कोरोना पॉजिटिव, सिंगर को किया गया क्वारंटाइन

Image Credit Instagram

अनुषा दांडेकर ने जेसन शाह के साथ लगी गई एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं और उनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिल रही है। तस्वीर को शेयर करके अनुषा दांडेकर ने जता दिया है कि अब उनके दिल पर सिर्फ और सिर्फ जेसन ही राज करते हैं। अनुषा ने ही नहीं बल्कि जेसन शाह ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ऐसे हुई थी पहली मुलाकात अनुषा दांडेकर और जेसन शाह की पहली मुलाकात एक म्यूजिक वीडियो के जरिए हुई थी।

READ ALSO – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस से जब यूजर ने पूछा उनकी ब्रा का साइज, मिला ऐसा जवाब की बोलती हो गई बंद

इस म्यूजिक वीडियो के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और दोनों कुछ ही दिन में एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठें। मिली जानकारी के अनुसार जेसन शाह अनुषा की बहन शिबानी दांडेकर के भी अच्छे दोस्त है। करण कुंद्रा की जिंदगी में नहीं आया है कोई बात की जाए तो एक्टर करण कुंद्रा की जिंदगी में अभी तक किसी ने भी एंट्री नहीं मारी है। ब्रेकअप के दौरान अनुषा दांडेकर का कहना था कि करण उन्हें चीट कर रहे हैं। फिलहाल तो करण कुंद्रा अपने एक्टिंग करियर पर फोकस कर रहे हैं और जल्द ही वो स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री मारने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button