Breaking news – रायपुर में शुक्रवार शाम 5 बजे से लॉकडाउन, सीएम भूपेश बघेल ने जारी किया आदेश

रायपुर में शुक्रवार शाम 5 बजे से लॉकडाउन लगने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार पहले से भी ज्यादा कड़ाई से लॉकडाउन की तैयारी है। सीएम भूपेश बघेल ने इस संबंध में बैठक ले ली है। सूत्रों का दावा है कि सिर्फ अधिकृत आदेश जारी होना बाकी है। पता चला है कि पहला लॉकडाउन एक सप्ताह का होगा या इससे कम होगा, इस बारे में व्यापारियों और दूसरे वर्गों से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ में एक सप्ताह का लॉकडाउन लग सकता है
संभावना है कि कम से कम 3 दिन का लॉकडाउन जरूर होगा। बाद में स्थिति को देखकर आगे बढ़ाया जाएगा। दरअसल, लोगों की बेहद लापरवाही और मनमानी के कारण सरकार और प्रशासन को ऐसा फैसला लेना पड़ रहा है। आप को बता दे की सरकार लॉकडाउन के मूड में नजर नहीं आ रही थी, लेकिन लोग खुलेआम जिस तरह से मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का उल्लंघन कर रहे हैं, इसलिए सरकार को लॉकडाउन के लिए मजबूर किया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म हो गई है।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने साप्ताहिक बाजार को बंद करने का दिया आदेश, कोरोना के बढ़ते मामलो को देख
बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता व मंत्री रविंद्र चौबे ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों से सहयोग मांगा गया है। सभी संगठनों ने भरोसा दिलाया है कि पहले की ही तरह इस बार भी सरकार के साथ हैं। बेड, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की उपलब्धता बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बिना लक्षण के मरीजों को नए बनाए जा रहे अस्पतालों में शिफ्ट करने कहा गया है। इससे गंभीर स्थिति वाले मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।




