inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में, नक्सलियों ने बयान जारी कर कहा यह

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। नक्सलियों ने बयान जारी कर कहा है कि लापता जवान नक्सलियों के पास सुरक्षित है। जवान पूरी तरह सुरक्षित और नक्सलियों ने कहा उसे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लापता जवान राकेश्वर सिंह मनहास के बारे में जानकारी दी गई है।

Read Also – बीजापुर नक्सली हमले में आमदला के रमाशंकर सिंह पैकरा शहीद, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, गांव में पसरा मातम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बयान के आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि लापता जवान की पत्नी ने भी नक्सलियों से अपील की है कि वे जवान को कोई नुकसान न पहुंचाएं, ये जवान जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं।

Read Also – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम भूपेश ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह जगदलपुरपहुँच कर उन्होंने जगदलपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी वहीं मौजूद है, इसके बाद यहां एक बड़ी हाई लेवल मीटिंग की जाएगी, जिसमें नक्सलियों के खिलाफ एक्शन प्लान की रणनीति बनेगी। गृहमंत्री ने कहा कि इस लड़ाई को हम अंजाम तक पहुंचाएंगे, जवानों को बहा खून व्यर्थ नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button