
अंबिकापुर को अब उड़ता पंजाब का तमगा दे दिया जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी दरअसल इन दिनों इलाके में नशीले पदार्थों का जमकर बिक्री चालू है। ताजा मामले में मुखबिर की सूचना पर सरगुजा जिले के लुंड्रा पुलिस ने प्रतिबंधित कफ शिरफ और टेबलेट के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दरअसल लुंड्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डांड गांव निवासी महिला अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट की बिक्री कर रही है।
पुलिस ने महिला के घर में छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से घर में छुपा कर रखें 151 नग प्रतिबंधित कफ सिरप 100ml का और 450 नग प्रतिबंधित अल्फाजोलम टेबलेट बरामद किया है। वही प्रतिबंधित दवाई के बिक्री के एक हजार दस रुपये भी जप्त किये गए है। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सम्मिलित थी और महिला के द्वारा कहां से यह मेडिसिन मंगाए गए थे इसकी पूछताछ जारी है।



