छत्तीसगढ़

जशपुर के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित

अजय सूर्यवंशी जशपुर – जिले में इन दिनों जंगल को आग लगने की मानो प्रतिस्पर्धा हो रही है ऐसा प्रतीत होता है। जिले के सभी वन परिक्षेत्र के जंगलों में चारो तरफ सिर्फ आग ही आग दिखाई दे रही है,प्रशासन का इस ओर कोई ठोस कार्यवाही आग लगाने वाले के ऊपर नही दिखाई दे रही है। इसी का परिणाम है कि चारो तरफ जंगलों को जलाया जा रहा है, इसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है चारो ओर सिर्फ धुन्ध ही धुंध देखने को मिल रहा है। पर्यावरण इतना प्रदूषित हो गया है कि लोगो को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है।

वनो को आग से सुरक्षित बचाने के लिए 50 फायर वाचर रखा जाएगा-कलेक्टर, खनिज न्यास निधि मद से 8 लाख 96 हजार की दी गई है प्रशासकीय स्वीकृति

कलेक्टर महादेव कावरे ने जशपुर के वनों को आग से सुरक्षित बचाने के लिए खनिज न्यास निधि मद से 50 फायर वाचर रखने के लिए 8 लाख 96 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने के लिए फायर वाचन के माध्यम से निगरानी की जायेगी। फायर वाचर का कार्यकाल जून 2021 तक के लिए रहेगा। इनके माध्यम से वनों पर निगरानी की जायेगी और आग लगने पर तत्काल बचाव के लिए कार्य किया जायेगा और सूचना भी दी जायेगी।

Related Articles

Back to top button