राशिफल - अध्यात्म

2 April 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 2 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 2 April 2021: आइए जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज माता श्री लक्ष्मी जी की कृपा किन जातकों पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 2 अप्रैल 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 2 अप्रैल 2021 Today’s Rashifal in Hindi,

मेष – आज ज्यादा क्रोधित न हों। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। आपको सामाजिक काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को नई सूचना मिलेगी। जिससे आपको व्यवसाय में लाभ होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ – अनावश्यक के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। रिश्तेदार से पूर्व में हुए विवाद का समाधान निकल सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को जरूरी जानकारी मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

मिथुन – आपके विचारों को लोग महत्व देंगे। आपकी सराहना होगी। अपने जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रखें। ज्यादा जोखिम न लें। व्यवसायी कहीं रकम लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। नई जानकारी मिलेगी। धर्म-कर्म में दिन बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

कर्क – आपको कुछ शुभ सूचना मिल सकती है। मित्रों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। उधार में दी गई रकम वापस मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी से मतभेद हो सकते हैं। कुसंगति से बचें। नशापान न करें। यात्रा के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह – आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। यात्रा का मौका भी मिल सकता है। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेग। यात्रा को टालने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कन्या – आप काफी समय से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों से अच्छी सूचना मिलेगी। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होंगे। आप की पदोन्नति हो सकती है। आज नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आपको वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। आज खर्च ज्यादा हो सकता है।

तुला – काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आप बेहद थकान महसूस करेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। कारोबारियो को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का माैका मिल सकता है। आपके लगभग सभी काम पूरे होंगे। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें। निवेश न करें।

वृश्चिक – अल्प प्रयास से ही आपके सभी काम पूरे हो जाएगें। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है।यात्रा से फायदा होगा। युवाओं की कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

धनु – आपका कार्य आपको आगे बढ़ाएगा। दफ्तर में सीनियर आपकी सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाने होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आय से ज्यादा आज व्यय होगा। बिना वजह के तनाव न लें। प्रभु की आराधना करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

मकर – व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आज आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। धैर्य रखें।कोई फैसला लेने से पहले अनुभवियों की सलाह जरूर लें। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। निवेश कर सकते हैं। जोखिम न लें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ – शुभ सूचना मिल सकती है। कैरियर को लेकर नए मौके मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना होगा। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी। व्यवसायी नया काम शुरू कर सकते हैं। आज यात्रा की योजना बन सकती है। कामकाज अच्छा चलेगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है।

मीन – किसी रिश्तेदारों से भेंट होगी। कानूनी मामले निपटेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी को उधार न दें। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। सेहत को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

Related Articles

Back to top button