inh24देश विदेश

Big breaking – कोविड वार्ड में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, बाथरूम के अंदर ऑक्सीजन पाइप से लटकी मिली लाश

महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती एक 81 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। सोमवार को बाथरूम के अंदर ऑक्सीजन पाइप पर उसकी लाश मिली इस घटना की जानकारी जीएमसी की मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. कंचन वाखेडे ने दी है। बुजुर्ग की खुदखुशी के पीछे के कारण को पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ही है.।महाराष्ट्र में एक बार फिर से लाकडाउन लगाए जाने की आशंका हैं। राज्य में 1 से 29 मार्च के बीच ही कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस महामारी की शुरुआत से ही महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।

इस साल की शुरुआत में महाराष्ट्र में कोरोना के मामले पिछले तीन महीनों से कंट्रोल में स्थिति दिखाई दे रही थी। लेकिन मार्च में आए नए मामलों ने बीते चार महीनों को रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोरोना का संक्रमण बढ़ने का एक कारण मुंबई की लोकल भी है। नवंबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच राज्य में कोरोना के 4 लाख 87 हजार 519 नए मामले आए थे।

Related Articles

Back to top button