बलम पिचकारी गाने पर मोनालिसा ने किया ऐसा डांस कि सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा, बेहद हॉट

होली का खुमार इन दिनों लोगों पर खूब चढ़ा है. हाल ही नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पति रोहनप्रीत (Rohanpreet) से होली खेलती दिखी थीं और अब भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) भी पिचकारी के साथ खेलती हुई नजर आईं।
मोनालिसा ने शेयर किये वीडियो में फ्लोरल लहंगा पहना हुआ है और बलम पिचकारी गाने पर वो डांस करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा का ये वीडियो होली के एक सेट से है. जहां मोनालिसा (Monalisa) के अलावा और भी सितारे होली खेलते नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें, कि मोनालिसा ने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, बंगाली, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और उड़िया सिनेमा में भी काम किया है. इसके अलावा टीवी पर भी वह अपनी धूम मचा रही हैं. काम करते-करते उन्होंने उड़िया वीडियो में काम करना शुरू किया. मोनालिसा ने फिल्म ‘ब्लैकमेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इस फिल्म में मोनालिसा ने सुनील शेट्टी और अजय देवगन के साथ काम किया था. इसके बाद वह बिग बॉस में आने के बाद पॉपुलर हुईं. मोनालिसा बिग बॉस 10 का भी हिस्सा रह चुकी हैं खास बात ये है कि शो में ही उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी की थी।




