IND V ENG – तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ये खिलाडी हो सकतें हैं बाहर तो इनकी एंट्री होने के हैं चांस, जानें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार को पुणे में खेला जाएगा। आपको बता दें कि तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा हालात का होगा। क्योंकि इस मुकाबले में जिस भी टीम की जीत होगी वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। इसको लेकर दोनों टीमें आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेंगी।
Read Also – बड़ी खबर – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन कोरोना के बीच भारत में ही, जानें क्या है ताजा अपडेट
कहा जा रहा है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली तीसरे मुकाबले को हर हाल में जीतने के लिए मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में विराट कोहली पिछले दो मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं और वह खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या और कुलदीप यादव हो सकते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने सीरीज के दोनों मुकाबलों में बेहद ही निराशाजनक गेंदबाजी की है और जमकर रन दिए हैं।
Read Also – कांटा लगा गर्ल ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने ब्लैक बिकिनी में फोटो शेयर कर सोशल मीडिया में काटा बवाल
वहीं क्रुणाल पांड्या और कुलदीप यादव के बाहर होने के बाद विराट कोहली टीम में उनकी जगह पर किसको शामिल करते हैं ये तो मैच के शुरु होने से कुछ समय पहले ही पता चलेगा। लेकिन हमारे हिसाब से कुलदीप की जगह पर युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है। वहीं क्रुणाल की जगह पर तेज गेंदबाज टी नटराजन या मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।




