छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी करने वाले तस्कर गिरफ्तार, धड़ल्ले से काट रहे थे कीमती लकड़ी

गिरीश गुप्ता गरियाबंद – ग्राम धूरवा गुडी को गोपनीय सूत्रों से पता चला कि परी क्षेत्र इंदा गांव धुरवा गुड़ी बफर के अंतर्गत बुडघेलतप्पा बिट के कक्ष क्रमांक 1233 में अज्ञात आरोपियों के द्वारा सागौन वृक्षों की कटाई किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर उपनिदेशक आयुष जैन उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र इंदा गांव धुरवा गुडी बफर के परिक्षेत्र अधिकारी योगेश कुमार रात्रे वन क्षेत्रपाल के निर्देशन में एंटी पोचिंग टीम एवं परिक्षेत्र के वन अम्लों की टीम गठित कर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चंद्रबली ध्रुव उपवन क्षेत्रपाल के नेतृत्व में मौके पर दबिश के लिए भेजा गया।

मौके पर घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ा गया तथा 03 नग सागौन के वृक्ष कटे पाए गए एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी को ध्रुवा गुड़ी से पकड़ा गया पकड़े गए सभी आरोपी को पूछताछ हेतु मैनपुर स्थित परी क्षेत्र कार्यालय लाया गया।

आरोपियों द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर उनके विरुद्ध पी ओ आर प्रकरण क्रमांक 171/14 दिनांक 22,03,2021 जारी कर भारतीय वन अधिनियम 1972 की धारा 26 (1),(क),(ड),(च) एवं 52, 64 तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27 29 31 32 50 51 52 लोक संपत्ति छती निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 (1) के तहत माननीय दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से समस्त आरोपियों को रिमांड पर उप जेल गरियाबंद भेज दिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ललित राम नायक पिता दसरू नायक धुर्वा गुड़ी बबलू वाहन पिता शोभाराम जाति गाड़ा राज मन पिता तीर्थों यादव परमेश्वर धनूर जया जाति रावत लोचन टंकाधर जाति रावत रूपलाल अंतराम जाति गोड राजकुमार पिता सूजन जाति कोंद भुनेश्वर लाल दर जाति गोड सभी अपराधी बुडघेल टप्पा निवासी हैं

Related Articles

Back to top button