छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा जिले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई हैं। मृतक का नाम राजेश सिंह फोकट पारा निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला ट्रैक के पास बुधवार सुबह फोकट पारा निवासी राजेश सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

read also..Big breaking अम्बिकापुर – बैंक डकैती की कोशिश में लगे गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 27 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

युवक ने आत्महत्या किया है या उसकी हत्या हुई है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

read also..मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन मजदूरी दर अब 193 रूपए, नई दर 1 अप्रैल 2021 से होंगी प्रभावी

Related Articles

Back to top button