छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – कोविड-19 टीकाकरण अभियान में लाएं तेजी – कलेक्टर

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व,पंचायत,स्वास्थ्य,महिला बाल विकास विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए निर्देश, टीकाकरण में लक्ष्य पूरा नही करनें पर कलेक्टर ने जतायी गहरी नाराजगी सभी बीपीएम को नोटिस जारी

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कोविड- 19 टीकाकरण अभियान में तेजी लानें के निर्देश दिए है। इसके लिए उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभागों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की 45 वर्ष से सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से टीके लगवाना है। इसके लिए हम सब को सामूहिक रूप से मिलकर कार्य करना है। आगें उन्होंने कहा की अभी जो टीकाकरण की प्रगति है वह काफी अच्छी नही है। जिस कारण हम अपने लक्ष्य से काफी पीछे चल रहें है। जिसे अगले बुधवार तक हर हाल में पूर करनें के लिए हम सब को अपनी ऊर्जा लगानी है।

read also..Big breaking अम्बिकापुर – बैंक डकैती की कोशिश में लगे गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 27 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को गाँव गाँव में मुनादी करवा कर प्रचार प्रसार एवं आम लोगों को नजदीकी वैक्सीन सेंटर तक पहुँचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था करनें के निर्देश कलेक्टर ने दिए है। इससे अधिक लोगों को निश्चित ही फायदा मिलेगा। इसके साथ ही टीकाकरण में लक्ष्य पूरा नही करनें पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं महिला बाल विकास विभाग के कमर्चारियों के प्रति गहरी नाराजगी जतायी है।

read also..छत्तीसगढ़ – झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

टीकाकरण में लक्ष्य पूरा नही करनें पर सभी 6 बीपीएम को नोटिस जारी कलेक्टर सुनील जैन ने जिले में टीकाकरण लक्ष्य पूरा नही करने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के चलते स्वास्थ्य विभाग के सभी विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधको को नोटिस जारी किये गए है। जिसमें बीपीएम बलौदाबाजार थानेश्वर पटेल,पलारी विकास जायसवाल, सिमगा हेतराम कुर्रे,भाटापारा से राजेश डहरिया,बिलाईगढ़ संध्या दीवान एवं कसडोल मनोज मिश्रा शामिल है।

इस बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की,सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल,सीएमएचओ डॉ खेमराज सोनवानी,सिविल सर्जन डॉराजेश अवस्थी उपस्थित थे। इसके साथ ही सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में राजस्व विभाग से सभी एसडीएम, तहसीलदार,पंचायत विभाग से जनपद पंचायत सीईओ, सचिव,स्वास्थ्य विभाग से सभी बीएमओ, बीपीएम, मितानिन, महिला बाल विकास विभाग से सीडीपीओ,सुपरवाइजर,पर्वेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,नगरीय निकायों से सभी सीएमओ भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button