छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस के नाम से फेक नौकरी का पत्र हुवा वायरल, कहा जा रहा आरक्षक भर्ती के 108 पदों का परिणाम

सोशल मीडिया पर पुलिस मुख्यालय का कथित पत्र पुमु/राय/नामां/एम-,/2019 दिनांक 19/04/2021 शेयर किया जा रहा है, जिसमें आरक्षक भर्ती के 108 पदों का परिणाम 5 अप्रैल 2021 तक वेबसाइट पर अपलोड करने की बात लिखी गयी है।

पुलिस मुख्यालय यह स्पष्ट करता है कि यह पत्र फ़र्ज़ी है। ऐसा कोई पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर को इस फ़र्ज़ी पत्र की जांच करने और इसे जारी करने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Back to top button