inh24छत्तीसगढ़

भाजयुमो धमतरी सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज, हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने पर प्राचार्य ने दर्ज कराया मामला, मचा हड़कंप

राजा साहू धमतरी – भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष,पूर्व अध्यक्ष सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विजय मोटवानी,राजू सिन्हा, पुष्कर यादव के रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरा मामला पीजी कॉलेज परिसर के अंदर हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने का बताया जा रहा है।

मामले में प्रभारी प्राचार्य ने कोतवाली थाने में की थी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में कहा कि अनाधिकृत रूप से कॉलेज में प्रवेश कर यह अभियान चलाया था। कोतवाली थाने में 186,34 धारा के तहत मामला दर्ज होने के बाद भाजयुमो में हड़कम्प मच गया है।

Related Articles

Back to top button