छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग – महिला और चार साल के बेटे का अपहरण कर हरियाणा में बेचने का सनसनीखेज मामला, एक महिला सहित 9 हुवे गिरफ्तार

राजनांदगांव – जिले के डोंगरगढ़ की एक शादीशुदा महिला और उसके चार वर्षीय बेटे को किडनेप कर हरियाणा में बेचने के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राजस्थान के झुंझुनू जिले से मामले का मास्टरमाइंड एक और आरोपी अजय मेघवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मामले में अब तक रायपुर एवम् डोंगरगढ़ की एक-एक महिला समेत 9 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है, गिरफ्तार आरोपी अजय को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है की शहर के भुरवाटोला निवासी वंदना जैन को छह माह पहले मॉर्निंगवाक् के दौरान डोंगरगढ़ की एक महिला साजदा सय्यद और उसके तीन साथियो ने किडनेप कर उसे पहले रायपुर ले गये थे तथा वहाँ से राजस्थान दिल्ली होते हुए हरियाणा ले जाकर बेच दिया था।

पीड़िता वंदना जैन गिरोह के चंगुल से छूटकर पुलिस तक पहुँची तथा पुरे मामले का खुलासा हुआ था। आपको बता दे की गिरफ्तार किये गये आरोपी से मिले क्लू के आधार पर छत्तीसगढ पुलिस अब भी देश के अन्य राज्यो में छापामार कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button