छत्तीसगढ़ – सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बल के जवानों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में डीआरजी के जवानों ने 2 इनामी नक्सली को मार गिराया है। पुलिस ने दोनों नक्सली का शव, हथियार और 5 किलो वजनी आईईडी भी बरामद किया है. यह मुठभेड़ कवासीपारा बड़े गुडरा के जंगलों में शनिवार दोपहर करीब 1.30 हुआ है।
दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मुताबिक कुआकोंडा थाना क्षेत्र में कावासीपारा और नंगे गुडरा के जंगलों में डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे. उसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरु कर दिया. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। जिसमें दो इनामी नक्सली ढेर हो गए। सर्चिंग के समय उन दोनों नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है।
जिन इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया गया है, उसमें से एक की पहचान माड़वी हड़मा (26 वर्ष) के रूप में हुई है। उस पर सरकार की तरफ से 3 लाख का इनाम था और कटेकल्याण एलजीएस में डिप्टी कमांडर के पद पर पदस्थ था। दूसरे की पहचान अयाता एतेपल के रूप में हुई है। वो जनमिलिशिया कमांडर था और 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।




