
सोनू केदार अम्बिकापुर – शादियों में निकलने वाली बरात और बारातियों का स्वागत करते आपने कई बार देखा होगा जिसमें बारातियो का स्वागत आतिशबाजी और फूल मालाओं से किया जाता है,मगर कभी किसी बारात का स्वागत कीचड़ में नाच कर करते आप ने कभी नही देखा होगा। सरगुजा जिले के शिमला में कीचड़ में नाच कर बरातियों का स्वागत आज भी परम्परा नुसार किउल जाता है।
पूरा मामला छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट का है जहाँ बारात का स्वागत करने की अनूठी परंपरा आज भी चली आ रही है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सरगुजा जिले के मैनपाट के माझी समुदाय के द्वारा बारात का स्वागत परम्परा अनुसार कीचड़ में नाच कर किया जाता है।
बरसो से चली आ रही इस परम्परा का मैनपाट के माझी समुदाय के लोग आज भी निर्वहन करते आ रहे है,जिसका एक वीडियो शोशल मीडिया में जम कर वायरस हो रहा है,वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरहा बारात आने की खुसी में माझी समुदाय के लोग कीचड़ में नाच कर स्वागत कर रहे है,और अपनी बर्षो पुरानी परंपरा को आज भी जीवित रखे है ये मैनपाट के माझी समुदाय।



