छत्तीसगढ़लाइफस्टाइल
व्हाट्सप्प, इंस्ट्राग्राम व फेसबुक डाउन होने से यूजर्स को हुई समस्या, जानिए ये है वजह

सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप करीब आधे घंटे तक डाउन रहा। इससे यूजर्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूजर्स ना तो संदेश भेज पा रहे थे और ना ही रिसीव कर पा रहे थे। आप को बता दे कि इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा। इनके सर्वर में दिक्कत के कारण ये परेशानी आई थी।
READ ALSO – छत्तीसगढ़ी साहित्य महोत्सव का शानदार आगाज, 51 विभूतियों का हुवा सम्मान

करीब आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई। इन एप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई। बताया जा रहा है कि भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में भी सर्वर डाउन होने की वजह से यूजर्स को ऐसी ही दिक्कत का सामना करना पड़ा।
READ ALSO – धमतरी – नेहरू गार्डन में युवक के खुदकुशी करने से इलाके में मची सनसनी, गार्डन में फांसी लगाई युवक ने
हालांकि फेसबुक कहीं चल रहा था तो कहीं-कहीं इसे लेकर यूजर्स को दिक्कतें आईं। आधे घंटे के लिए व्हाट्सएप पूरी तरह से ठप रहा। व्हाट्सएप में समस्या आने के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग अपने-अपने अंदाज में इसे लेकर चुटकी लेने लगे।
।




