inh24छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 मार्च 2021 को, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जानें

अजय सूर्यवंशी जशपुर : कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं जिला रोजगार अधिकारी के दिशा-निर्देश में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 22 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर, डौड़काचैरा केन्द्रीय विद्यालय के पास किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में छत्तीसगढ़ का पहरेदार संस्था द्वारा विभिन्न रिक्तियाॅ प्राप्त हुई हैं।

जिसमें जिला ब्याूरो चीफ के एक पद जिसकी शैक्षणिक योग्यता स्नात्तक होगी। इसी प्रकार कम्प्यूटर आॅपरेटर के एक पद जिसके के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं डी.सी.ए, कार्यालय सहायक के एक पद और संवाददाता, सिटी रिर्पोटर के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल होगा।

जिला ब्यरो चीफ, कम्यूटर आॅपरेट, कार्यालय सहायक के लिए कार्यस्थल जिला मुख्यालय एवं संवाददाता सिटी रिपोस्टर के लिए तहसील मुख्यालय निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यार्थी 22 मार्च 2021 को 11 बजे से समस्त मूल प्रामण-पत्र, आधार कार्ड, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button