
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद मृत्यु हो गयी थी। ये मृत्यु नही बल्कि सामूहिक हत्या के आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता है। जिसके चलते प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा पूरे प्रदेश में सभी मंडलों पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है।
राजनादगांव जिले के डोंगरगढ में आज प्रदेश भाजपा के आह्वान पर डोंगरगढ़ के गोल बाजार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गोल बाजार में मुख्यमंत्री का पुतला फुंका । औऱ छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन स्वर्गीय बलिराम कश्यप हॉस्पिटल जगदलपुर का नाम बदलकर महेंद्र कर्मा के नाम किए जाने के विरोध तथा पाटन क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 सदस्य की मौत के विरोध में किया प्रदर्शन कार्यकर्ताओ ने रैली लेकर पूरे गोल बाजार में नारे बाजी करते हुए भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री के पुतले को फूंका और नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मौजूद थे ।

कांग्रेस सरकार में लगातार बढ़ रहे अपराध के चलते पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है।स्वयं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 3 माह पहले खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या व वर्तमान में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मृत्यु इस बात को बल देता है कि राज्य शासन के नाकामी के कारण अपराधी निर्भय होकर अपराध को अंजाम दे पूरे प्रदेश में आतंक का राज कायम कर रहे हैं ।
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि राजधानी रायपुर में हत्या कर उसका वीडियो बना अपराध को महिमामंडित करते हैं पूरे प्रदेश में लिकर,लैंड, सैंड, कोल माफिया का आतंक कायम हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के 20 मंडलो में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया ,शहर के मानव मंदिर चौक में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सीएम भूपेश बघेल के पाठन क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को लेकर सीएम का पुतला दहन किया है ,पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही पुतला दहन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बिच झूमाझटकी भी हुई ,पुतला दहन के दौरान जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मवजुद रहे।
बता दें कि प्रदेश में बढ़ती अपराध और सीएम भूपेश बघेल के विधानसभा पाटन अंतरगर्त बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगो की मौत के मामले को लेकर जिले के 20 मंडलो में भाजपा के द्वारा सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया ,वही शहर के मानव मंदिर चौक में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ द्वारा सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन कर सीएम के खिलाफ जमकर नारबाजी की गई ,इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओ के बिच झूमाझटकी भी हुई ,जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा की प्रदेश में लगातरा अपराध बढ़ रहा है बीते दिनों सीएम के विधानसभा में भी घटना हुई है जिसमे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। और कहा की जब मुख्यमंत्री के क्षेत्र में जनता सुरक्षित नहीं है तो प्रदेश की जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र पाटन में 5 लोगों की संदिग्ध मौत को शासन ने आत्महत्या निरूपित करने का प्रयत्न किया परंतु विपक्ष के विरोध करने पर आज निष्पक्ष जांच की घोषणा कर रही है । बठेना कांड में पीड़ित पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज प्रदेश के सैकड़ों मंडलों में जिसमें सुदूर बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया , जशपुर से लेकर रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, भिलाई दुर्ग, राजनांदगांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । साथ ही भाजपा ,सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दे एवं उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे व राज्य में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें। इस दौरान प्रदेश के सभी मंडलों के मोर्चा-प्रोकोष्ठों सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
वहीं महासमुन्द जिले के पिथौरा में आज ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के विरोध में आज पिथौरा के बार चौंक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही सरकार से उक्त प्रकरण में सीबीआई जांच करवाने की मांग भी की गई है। बता दें कि दुर्ग जिले में शनिवार को एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार परिवार के सभी मृत सदस्यों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले थे। इस प्रकरण में हत्या की आशंका जताते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा व भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी की।
पुतला बुझाने के प्रयास में पिथौरा पुलिस व भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी भी हुई। इस दौरान भाजपा के शंकर अग्रवाल,, ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार का जघन्य अपराध होना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यजनक है। सरकार को जल्द से जल्द मामले में सीबीआई की जांच करवानी चाहिए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलवाना चाहिए। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया , भाजपा के दिग्गज नेता प्रेम शंकर पटेल भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहित युवा मोर्चा के विक्की सलुजा,डुलीकेसन साहु ,स्वपनिल तिवारी आशीष शर्मा,दर्ज़न भर प्रधाधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्याय के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेंगाःसाय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रति पूरे प्रदेश में आक्रोश है।यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। बठेना की घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच हो,ताकी पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। इस हृदयविदारक घटना ने सबको व्यथित किया है। पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में जो आक्रोश है।वह प्रदर्शन के स्वरूप में सबके समाने है।




