मनोरंजन

राजामौली की फिल्म ‘RRR’ में आलिया भट्ट करेंगी सीता का किरदार, अजय देवगन ने शेयर किया First Look

आलिया भट्ट आज अपना 28 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। और इस खास मौके पर उनकी आने वाली फिल्म RRR का फर्स्ट लुक जारी किया गया है. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म RRR में आलिया सीता का किरदार निभाएंगी जिसकी फर्स्ट लुक अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अजय ने आलिया का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही साथ कैप्शन में लिखा- Alia bhatt #Sita के रूप में दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रतीक है। आलिया भट्ट के इस लुक पर फैन्स का खूब रिएक्शन आ रहे हैं और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

read also..‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे

आपको बता दें कि डॉयरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देसन में बन रही फिल्म RRR का फैन्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। और फिल्म में आलिया को बतौर सीता के रुप में देखना काफी रोमांचक होने वाला है, इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण जैसे दिग्गज कलाकार भी दिखाई देंगे. आलिया के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

read also..गौहर खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी की शूटिंग

पोस्टर में आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो इसमें वह साउथ इंडियन स्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने रेड प्रिंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है. साथ ही नाक में छोटी सी रिंग पहनी है और बिंदी लगाए हुए है. आलिया के बाल और उसपर लगा गजरा काफी आकर्षित कर रहा है।

read also..Alia Bhatt Birthday – आठ साल की उम्र में ही एक्ट्रेस बनने का लगा था चस्का

Related Articles

Back to top button