देश विदेश

राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी, मेरा राशन’ ऐप लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधा

सभी राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी हैं। सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए ‘मेरा राशन’ ऐप लॉन्च किया हैं। इस ऐप के द्वारा आप घर बैठे राशन कार्ड से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मिलेंगी ये सुविधा

‘मेरा राशन’ ऐप के द्वारा राशन कार्डधारक इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं की उन्हें कितना राशन मिलेगा। ‘मेरा राशन’ ऐप की सहायता से राशन कार्डधारक किसी भी राज्य में अपने नजदीक के राशन दूकान की लिस्ट देख सकते हैं और वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत देश में कहीं पर भी राशन ले सकते हैं।

अगर कोई राशन कार्डधारक को राशन से सम्बंधित परेशानी हो रही हैं तो वो यहां शिकायत कर सकते हैं तथा अपना सुझाव भी दे सकते हैं। इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में ‘मेरा राशन’ ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपको राशन लेने में आसानी होगी। ‘मेरा राशन’ ऐप से लोगों को राशन कार्ड से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी भी मिलेगी। यह ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों में हैं।

Related Articles

Back to top button