inh24छत्तीसगढ़

बीजापुर – IED लगाते वक़्त हुवा ब्लास्ट, नक्सली की मौके पर मौत

बस्तर में बीजापुर इलाके में आईईडी प्लांट करने के दौरान एक नक्सली की मौत हो गई। पूरा मामला थाना मिरतुर का बताया जा रहा हैं। बेचापाल -हुर्रेपाल मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे फोर्स को नुकसान पहुचाने नक्सली आईईडी लगा रहे थे, लेकिन उसी वक्त ब्लास्ट होने से भैरमगढ़ एरिया कमेटी के आईईडी एक्सपर्ट सुनील पदम(नक्सली) मौत हो गई।

Read Also – दुकान के पास चिल्ला रहे थे दबा बल्लू.. दबा बल्लू, महिला ने टोका तो कर दी पिटाई, एक बार फिर वायरल हुआ दबा बल्लू

मिली जानकारी के मुताबिक घटना बेचापाल-हुर्रेपाल मार्ग पर गायतापारा के आगे मार्ग से 100 मीटर अंदर बड़ेमुण्डा तालाब के पास की हैं। पुलिस ने माओवादी का शव बरामद कर लिया हैं। उक्त मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप ने की हैं।

Related Articles

Back to top button