
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी टी-20 वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के 17 मार्च को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए प्रदेश के सभी विधायकों को आमंत्रित किया है।
वहीं रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का 13वां मैच शनिवार यानी आज (13 मार्च) को इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।
इंडिया लीजेंड्स की टीम अंक तालिका में दूसरे और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम तीसरे स्थान पर है। इंडिया लीजेंड्स ने 4 मैच में 3 जीते हैं। उसे एक में हार का सामना करना पड़ा है। इंडिया लीजेंड्स के 12 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की बात करें तो उसने 3 मैच में 2 जीते हैं। उसे भी एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। उसके 8 अंक हैं। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी दूसरी हार टालने के लिए उतरेगी। इंडिया लीजेंड्स को पिछले मैच में इंग्लैंड लीजेंड्स ने हराया था।




