
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। गुरुवार को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। पीएम ने इसके साथ ही देशवासियों से कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरी मां को आज कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लग चुका है, मैं सभी से विनती करता हूं कि जिन लोगों को वैक्सीन की अनुमति मिल चुकी है उन्हें प्रोत्साहित करने और वैक्सीन लगवाने में मदद करें।’
read also..मां ने बिल्ली को मारने के लिए दूध में मिलाया था जहर, पी गया बच्चा…
प्रधानमंत्री मोदी भी वैक्सीन का पहला टीका पहली मार्च को लगवा चुके हैं। पहली मार्च से देशभर में उन लोगों को वैक्सीन का टीका लगवाने की अनुमति मिल चुकी है, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो या फिर ऐसे लोग जिनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर है और वे को-मार्बिड हैं यानि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं।
देशभर में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हुई है और शुरुआत में कोरोना वारियर्स को टीका लगाया गया है। उसके बाद पहली मार्च से 60 वर्ष से ऊपर की आयु या 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले को-मॉर्बिड लोगों को टिका लगाने की अनुमति मिली है। 45 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को अभी तक टीका लगाने की अनुमति नहीं है।



