
राजा साहू धमतरी- छत्तीसगढ के धमतरी मे माओवादियों ने एक बार फिर से एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक खल्लारी थाना के ग्राम गादुलबहरा के युवक प्रह्लाद मरकाम को पुलिस की मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया है। घटना मंगलवार की रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है किप्रह्लाद लंबे समय से नक्सलियों ले टारगेट में था ये बात खुद प्रह्लाद को भी पता था कि नक्सली उसकी हत्या करना चाहते है इसीलिए वो अपना गाँव छोड़ कर कोलियारी दुगली में निवासरत था।
बता दें कि पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने मृतक गादुलबहरा गया था इसकी भनक नक्सलियों को लग गई और रात में ही प्रह्लाद को उसके घर से उठा लिया गया और हत्या कर दी। घटना की खबर पुलिस को मिलते ही इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। वही इस मामले मे एसपी का कहना है कि नक्सलियो के द्धारा युवक की हत्या करना कायराना हरकत है।



