महिला दिवस पर अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महिला कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सोनू केदार अम्बिकापुर – अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आर. मूर्ति एवं अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं महिला सम्मान से संबंधित विचार व्यक्त किया गया,साथ ही महिला दिवस के उपलक्ष पर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ब्लड डोनेट का कार्यक्रम रखा गया।
महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा कई महिलाओं ने ब्लड डोनेट कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, अंबिकापुर के संभव संस्था द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में कई महिलाओं के द्वारा ब्लड डोनेट किया गया, संभव संस्था की नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 10 से 15 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और ब्लड डोनेट किया।
वही इस ब्लड डोनेट में कई महिलाएं पहले भी ब्लड डोनेट कर चुकी हैं और कई महिलाएं आज पहली बार ब्लड डोनेट करने पहुंची हुई है पहली बार ब्लड डोनेट करने आई संस्था की चैती अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं इस और आगे आना नहीं चाहती हैं वहीं संस्था के द्वारा एक पहल कर जितने महिलाएं प्रेरित होकर आगे आएं ताकि दूसरे किसी भी महिला और मरीज की मदद कर सकें वही महिला दिवस को लेकर संस्था के द्वारा कहा गया कि महिला कभी भी किसी से पीछे नहीं है और वह हर क्षेत्र में आगे हैं बस उनका आत्मविश्वास को बनाए रखें।
ब्लड डोनेट करने के बाद महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा किए गए ब्लड डोनेट से कभी किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यह ब्लड दिया जा सके और वह उसके काम आ सके वही ब्लड डोनेट करने पहुंची महिला ने बताया कि उनके द्वारा 5 से 6 बार ब्लड डोनेट किया जा चुका है वही महिला ने बताया कि ब्लड देने के बाद बहुत सुकून अनुभव होता है कि उनका ब्लड किसी जरूरत मन्द के काम आएगा



