inh24छत्तीसगढ़

महिला दिवस विशेष – जशपुर के इस महिला अधिकारी के प्रयासों को सलाम, ऐसा किया काम की जग में हो रहा नाम

जशपुर जिले के बगीचा में एक महिला अधिकारी ने ऐसी पहल शुरू की जिसे मूर्तरुप देने उनके पीछे अब पूरा कारवाँ चल पड़ा है।जशपुर के बगीचा विकासखण्ड के पहुंचविहीन दुर्गम क्षेत्रो में रह रहे गरीबो एवं आदिवासियों की मदद के लिए  एक महिला अधिकारी ने क्राउड फंडिंग के जरिये मदद की शुरुआत की।

जशपुर के बगीचा अनुविभाग की महिला एसडीएम ज्योति बबली कुजूर ने बगीचा अनुविभाग के गरीबों, विशेष संरक्षित पिछड़ी जनजातियों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों समेत अन्य वर्गों के लिए “हमर अँचरा” कार्यक्रम की शुरुआत की है।इस कार्यक्रम में जनभागीदारी से हर वर्ग के उत्थान एवं उनके लिए कार्य करने की योजना तैयार की गई है।इस योजना के लिए 11 बिंदुओं पर काम किया जाना है जिसके लिए व्यापक तैयारियाँ शुरु हो चुकी हैं।

इसमें “हमर फरी पानी” में दुर्गम क्षेत्रो में लोगों को स्वच्छ पानी देना है इसके लिए ऐसे क्षेत्र के लोगो का चयन किया जा रहा है जिस क्षेत्र में पानी मे आयरन की मात्रा ज्यादा है वहाँ लोगों को बाल्टीनुमा वाटर फिल्टर प्रदान किया जाना है जिसमे पानी फिल्टर होगा जो लोगों के पीने योग्य होगा।इसके अलावा “हर घर इंजोर”के तहत सोलर लाईट वितरण, “हमर दवा हमर दुआ” के तहत मेडिकल किट, नवा पहुना के तहत नवजात शिशुओं शिशु सुरक्षा किट, “स्कूल के डगर बन गे सुग्घर” के तहत स्कूली बच्चों को जूते और छाता वितरण, “सहिया भेंट” के तहत किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन किट, युवाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं “प्रतिभा के परख”, दिव्यांगों के लिए “संगी के सहारा”, विशेष संरक्षित जनजातियों के लिए “छाँव अऊ पाँव” के तहत छाता और चप्पल वितरण, “सियान के सम्मान” के तहत बुजुर्गो के लिए शाल वितरण एवं नेत्र रोग चिकित्सा कैंप का आयोजन, “माटी और काठी” के तहत मृत्यु बाद के लिए सहयोग राशि दी जाएगी।

इन सबके अलावा बगीचा विकासखण्ड प्राकृतिक सुंदरता से  परिपूर्ण है और यहाँ पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं इसी मद्देनजर “हमर अँचरा”  में पर्यटन को बढ़ावा देने “हमर बगीचा सुग्घर बगीचा” को भी शामिल किया गया है जिसमे बगीचा विकासखण्ड की प्राकृतिक वादियों एवं पर्यटन स्थलों को लेकर फोटोग्राफी प्रतियोगिता और साईकिल यात्रा आयोजित की जाएगी।
इसी तारतम्य में आज बगीचा के राजपुरी जलप्रपात में हमर सुघर बगीचा और बगीचा के तहसील चौक के मुंड्रिघेरा में आई लव बगीचा का बोर्ड लगाया गया है, जिसे जशपुर विधायक विनय भगत के हाथों फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जशपुर विधायक विनय भगत, मनोरा जनपद उपाध्यक्ष व जिला महामंत्री संजीव भगत, एस डी एम ज्योति बबली कुजूर, जनपद सीईओ विनोद सिंह,सीएमओ नीलेश केरकेट्टा, तहसीलदार टी दी मरकाम, रोशनी कुजूर,बीईओ मनीराम यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष डॉ सीडी बाखला, जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन, जशपुर ब्लाक उपाध्यक्ष सूरज चौरसिया, मनोरा ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन भगत, जनपद उपाध्यक्ष सुरेश जैन, बीडीसी रामजी भगत, बीडीसी आशिका कुजूर, बीडीसी विपिन सिंह, जफीर चिस्ती वकील,विवेक कुजूर, राजु यदाव, जयलाल नायक, पिंगल कुजूर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button