inh24छत्तीसगढ़

धमतरी में सनसनीखेज मामला, चोरी नही कर सका तो कर लिया नाबालिग लड़की का अपहरण उसके बाद लड़की ने ….

राजा साहू धमतरी – जिले के मगरलोड़ थाना अंतर्गत एक चोर का दोहरा चरित्र सामने आया है। चोर ने पहले चोरी की नियत ने घर में घुसा था लेकिन अपने मंसूबो पर जब वह कामयाब नहीं हो सका तो घर के नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया। यह पूरा मामला ग्राम बेलरदोना का है। बहरहाल मगरलोड पुलिस इस मामले में चोर के खिलाफ चोरी और अपहरण का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि शुक्लाभांठा निवासी राजेन्द्र कंवर चोरी के नियत से ग्राम बेलरदोना निवासी डिहुराम साहू के घर घुसा हुआ था इसी दौरान डिहुराम अपने काम को ख़त्म करके घर वापस आया और चोर को पकड़ लिया। उन्होंने इसकी शिकायत करने कोटवार के पास चले गए तो वहीं चोर उनके जाने का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद राजेन्द्र कंवर पीड़ित की बेटी के स्कूल पहुंचकर उन्हें उनके पिता के तबियत खराब होने का हवाला देकर अपहरण कर लिया।

उसके बाद नाबालिक ने चलती हुई गाड़ी से कूद कर जैसे तैसे अपना जान बचाई और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया। पीड़ित की शिकायत पर मगरलोड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से नाबालिग लड़की को शकुशल बरामद कर लिया है।

Related Articles

Back to top button