छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था द्वारा राजनांदगांव जिला अस्पताल का किया गया दौरा, कन्याओं के जन्म पर खिलाई गई मिठाइयां

राजनांदगांव – भारतीय जनता पार्टी के पुर्व सांसद एंव नगर निगम के पूर्व महापौर मधुसूदन यादव एव भाजपा के जिला के मार्गदर्शन पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजक गायत्री सिंह एंव सहसंयोजक सुधा पवार द्वारा राजनांदगांव जिला अस्पताल पहुँच कर नवजात कन्याओ के जन्म पर उनके माता पिता को मिठाई खिलाकर कन्या को जन्म की बधाई दी।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ की जिला संयोजक गायत्री सिंह ने माता पिता से कहा की आज के समय मै बेटी का जन्म ईश्वर का देन होता है बेटी पढा लिखा कर लडके से आगे निकलने की क्षमता है । इसलिए बेटी की परवरिश पर किसी प्रकार की कमी ना छोडे।

सहसंयोजक सुधा पवार ने माता पिता से कहा की भारत वर्ष मै कई लडकिया महिला बन कर जैसे की रानी लक्षमी बाई सरोजनी नायडू ने देश के साथ साथ माता पिता का नाम रोशन किया वैसी बिटिया ऐसी परवरिश देनी चाहिए बडी होकर परिवार माता पिता का नाम रोशन करे ।

Related Articles

Back to top button