inh24छत्तीसगढ़

राजनादगांव – धुर नक्सल प्रभावित वन क्षेत्र में लगी आग, लगातार फ़ैल रही आग से दहशत, वन अमला जुटा आग बुझाने

राजनादगांव — डोंगरगढ़ ब्लॉक के रानीगंज सर्कल के अंतर्गत आने वाले घोटिया के जंगल पहाड़ों में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग लगातार फैलते ही जा रही है, वन विभाग का अमला आग जुटाने में जुटा हुआ है।

घटना के संबंध में वन विभाग के एसडीओ टी ए खान ने बताया की जंगल के पत्ते सूखे होने की वजह से आग फ़ैल रही है। आग को बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। आपको बता दें कि यहां सागोन के पेड़ बड़ी संख्या में है, पूरा क्षेत्र धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। पिछले दिनों यहां के एक गांव में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने व्यक्ति की हत्या भी कर दी थी। प्रशानिक अधिकारी मौके पर पहुंचने के लिए पूरी सावधानी बरत रहे है।

Related Articles

Back to top button