inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – डायल 112 में फ़ोन करके बोलता था अश्लील अपशब्द, काल ट्रैकरों को परेशान करने वाला ऐसे किया गया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – छत्तीसगढ़ सरकार के हेल्पलाइन नंबर डायल 112 में एक व्यक्ति लगातार फ़ोन करके अपशब्द का प्रयोग करता था। पूरा मामला धरसीवां इलाके का बताया जा रहा है। मामले में कमल नारायण रात्रे उर्फ कैलाश उम्र 30 साल ग्राम मरौद थाना धरसींवा जिला रायपुर के द्वारा छग. शासन द्वारा आम नागरिकों के लिये जारी हेल्पलाईन नंबर डायल 112 में परेशान करने के लिये जान बुझकर बार बार फोन लगाकर अश्लील शब्द का उपयोग कर आपातकालीन सेवा 112 के कर्मचारियों को परेशां करता था।

Read Also – खबर का असर – पौधारोपण के नाम पर मैनपुर जनपद पंचायत के बिरीघाट मे करोंड़ों का भ्रष्ट्राचार मामले की शिकायत वनमंत्री मोहम्मद अकबर से

मामले की शिकायत के बाद जांच की गई और आपातकालीन सेवा डायल 112 में अशलल अपशब्द कहने वाले को बीते दिनों पतासाजी किया गया। जिसके बाद जाँच में पाया गया कि कमल नारायण रात्रे यह सब हरकत करता था जिसके बाद आरोपी की तलाश कर मौके पर आवश्यक समझाईश दिया गया साथ ही निकट भविष्य में इस प्रकार की घटना की दुबारा नहीं करने के लिये अनावेदक को धारा 151 के तहत गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button