
भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबले खेला जा रहा है। आखिरी मुकाबले के पहले दिन ही इंग्लैंड की टीम ने भारतीय स्पिनरों के आगे घुटने टेक दिए हैं। इंग्लैंड अपनी पारी में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। अक्षर पटेल ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।
read also..मैदान में ही भीड़ गए विराट कोहली और बेन स्टोक्स, जाने किस बात पर हुवा पंगा
पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया. अभी टीम इंडिया का भी खाता नहीं खुला है।
read also..कायरन पोलार्ड ने 1 ओवर में जड़े 6 छक्के, युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी की, देखे वीडियो
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। इंग्लैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 205 रन ही बना पाई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा बेन स्टोक्स ने 55 रन बनाए।
सीरीज के आखिरी मुकाबले का पहला दिन शुरु होते ही अक्षर पटेल ने अपना जलवा बिखेरना शुरु कर दिया। अक्षर पटेल ने शुरुआत में ही इंग्लैंड के दो खिलाड़ी को चलता किया। जिससे वहीं से ही इंग्लैंड की कमर टूट गई और उसके बाद से इंग्लिश टीम के बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा समय नहीं बिचा सके। अक्षर पटेल ने 68 रन देकर चार विकेट झटके।




