मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर सोशल मीडिया पर मिम्स की बरसात, सीएम भूपेश ने कहा यह
देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखा गया है। इसे अब तक सरदार पटेल स्टेडियम या मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। पीएम मोदी से स्टेडियम का नाम जुड़ते ही सोशल मीडिया पर मिम्स की बरसात हो गई है।
वहीं मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा की परंपरा रही है. जब अटल बिहारी वाजपेयी जी जीवित थे तब छत्तीसगढ़ में भी अटल चौक नाम रखा गया था. इसका मतलब कुछ संकेत है कि नरेंद्र मोदी जी अटल बिहारी वाजपेयी जी की तरह भूर्तपूर्व होंगे.
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटेरा स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए तंज कसा है. राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुंदर, कैसे सच खुद को प्रकट करता है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम-जय शाह की अध्यक्षता में अडाणी इंड-रिलायंस इंड. हैशटेग हम दो हमारे दो. जबकि कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि क्या महात्मा गांधी जी की नोट पर फोटो है या बदले जा रहे हैं?”
सरकार के समर्थक इसके जवाब में सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम नेहरू, राजीव और इंदिरा गांधी के नाम पर देश में मौजूद स्टेडियम, एयरपोर्ट आदि की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बीजेपी तो अक्सर इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाती रही है और अब खुद भी उसी राह पर चल रही है।




